संभल। हयातनगर स्थित राजकीय महाविद्यालय में युवा महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें एकल गायन प्रतियोगिता में गौरी प्रथम रहीं।
सोमवार को कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. नौमी प्रिया के नेतृत्व व प्राचार्या डॉ. प्रभा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. प्रभा शर्मा ने छात्र-छात्राओं को युवा महोत्सव कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया। एकल गायन में बीए तृतीय वर्ष की गौरी पहले, बीएससी द्वितीय वर्ष के मोहम्मद अहमद दूसरे व बीए द्वितीय वर्ष की भावना तीसरे स्थान पर रहीं।
निर्णायक मंडल में डॉ. हर्षवर्धन व डॉ. अब्दुल रहमान रहे। युगल गायन प्रतियोगिता में गोल्डी तोमर व मानसी तोमर की टोली पहले, विपिन व वजाहत की टोली दूसरे, भावना व वैष्णों की टोली तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में डा. जीत सिंह व डा. आसिम रहे। एकल नृत्य प्रतियोगिता में जयललिता वार्ष्णेय पहले, गोल्डी तोमर दूसरे व विपिन और खुशी गोयल तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में डा. तनुज कुमार व सबा खान रहीं। इस दौरान प्रमोद कुमार, सचिन कुमार, ऐजाज मोहम्मद आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।