गुन्नौर। पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित पांच हजार के इनामी बदमाश को गांव सिमरई के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गुन्नौर कोतवाली पुलिस सोमवार की सुबह गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि पांच हजार का इनामी बदमाश सिमरई के जंगल में घूम रहा है। सूचना पर एसआई सुभाष चंद टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। गांव सिमरई के पास ही जंगल में घूमते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्रीपाल निवासी गांव सिमरई बताया है।
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। वहां से उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सतीश आर्य ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश पांच हजार का इनामी है। वह गैंगस्टर में वांछित था।
आरोपी पर कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश आर्य, एसआई सुभाषचंद, सन्नी कुमार, ब्रजपाल सिंह, दीपक, मोहित कुमार, गोपाल, सावन आदि शामिल रहे।