फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आए घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। ट्रेन के इंजन की चपेट में आए युवक ने उपचार के दौरान मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा गांव बमनेटा के निकट हुआ। वहीं परिजनों के मुताबिक पत्नी से विवाद के चलते युवक रात के समय घर से चला गया था।
विज्ञापन

बीती 26 जून 2021 की रात 2 बजे करीब एक युवक गांव चंदौसी-अलीगढ़ रेलमार्ग के बीच गांव बमनेटा के निकट ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर घायल हो गया। इंजन चालक की ओर से रेलवे स्टेशन पर हादसे की सूचना दी गई। रेलवे स्टेशन से मिली सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। जांच-पड़ताल के दौरान जानकारी हुई कि रेल के इंजन की चपेट में आकर घायल होने वाला युवक कोतवाली बहजोई के गांव बमनेटा निवासी दिनेश पुत्र प्रेमपाल है।
घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जानकारी लेने पर सामने आया कि परिजन घायल को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान 28 जून 2021 को घायल युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों से जानकारी ली गई, तो सामने आया कि युवक दिनेश का घर पर पत्नी से किसी कारण विवाद हो गया था। वह नाराज होकर घर से चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें