फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से दोस्त की मौत हुई तो दूल्हे ने खाया जहर

Fri, 27 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के ततारपुर रोड की मढ़ैया गांव में गुरुवार को हर्ष फायरिंग में दूल्हे के दोस्त की गोली लगने से मौत हो गई तो सदमे मंे आए दूल्हे ने जहर खा लिया। पुलिस गांव गई थी लेकिन युवक के परिवार वालों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। पुलिस लौट आई, कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। ततारपुर रोड की मढ़ैया गांव निवासी दयाराम के पुत्र समरपाल की लग्न आई थी। लग्न चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग हुई।
विज्ञापन


पास में ही खड़े सतपाल सिंह के 18 वर्षीय पुत्र राजबहादुर शास्त्री को गोली लग गई। परिवार वाले उसे उपचार के लिए आनन फानन में अमरोहा के अस्पताल ले गए। अमरोहा से राजबहादुर शास्त्री को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान राजबहादुर शास्त्री ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर समरपाल को जब पता लगा कि हर्ष फायरिंग में सतपाल की जान चली  गई उसे जान देने का प्रयास किया।

कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत  बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर संभल के निजी अस्पताल पहुंचे। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुरेंद्रपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी लेकिन वहां पर राजबहादुर के परिवार वालों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें