फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई जुमे की नमाज

विज्ञापन
जामा म​स्जिद में नमाज अदा कर बाहर आते नमाजी। - फोटो : जामा म​स्जिद में नमाज अदा कर बाहर आते नमाजी।
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके अदा की गई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दिखाई दी। पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ के जवान भी तैनात किए गए। एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ अनुज कुमार ने भी भ्रमण किया।
विज्ञापन

24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इसके बाद से ही लगातार सुरक्षा व्यवस्था चौकस बनी हुई है। एहतियाती तौर पर जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा भी बढ़ा दी जाती है। ड्रोन से भी निगरानी की जाती है। सुरक्षा बढ़ाए जाने के लिए सत्यव्रत पुलिस चौकी का भी निर्माण किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर जुमे की नमाज के बाद निरीक्षण के लिए एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई पुलिस चौकी का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने जल्द ही पुलिस चौकी का भवन तैयार करने के लिए निर्देश दिए। जिससे स्टाफ की तैनाती हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें