फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल

Mon, 03 Oct 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो संभल
विज्ञापन
संभल बाला जी ज्ञान ज्योति संस्थान स्कूल में गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांधी जयंती पर रविवार को शिक्षण संस्थानों में सांस्कृति आयोजन हुए। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी को श्रद्घांजलि दी गई। गोष्ठी का आयोजन कर महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। इस मौके पर स्वच्छ भारत अभियान को लक्ष्य तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


आक्सफोर्ड चिल्ड्रन एकेडमी में गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। कौशल, डा. सौरभ वार्ष्णेय, अनुज, हिमांशु वार्ष्णेय, शशांक, रितिक, मनीष नारायण, अमित कश्यप, भावना, मोहिता, तनिष्का मौजूद रहे। अध्यक्षता सुभाष चंद्र ने की। संचालन अंकित वार्ष्णेय ने किया। स्वामी विवेकानंद लॉ कॉलेज में भी गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री जयंती मनाई गई। डा. पवन कुमार, विमलेश मिश्रा, विनीत शर्मा, महेश गुप्ता, अरविंद कुमार, आजाद अली, कंचन, इंद्रवती मौजूद रहे।

एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य डा. वीनू नागर, डा.सुमन गुप्ता, डा. सोनिया बिंद्रा, डा. रौली कनोजिया, ऋतु गुप्ता, प्रियांशी सक्सेना, अंजुलि अग्रवाल मौजूद रहे। आरआरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सांस्कृतिक आयोजन हुए। गोष्ठी के जरिए राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर चलने का आह्वान किया गया। शशि मित्तल, आरपी सिंह, आरके सिंह, यूसी शर्मा, विपिन त्यागी, नीरज वार्ष्णेय, बीके सिंह, आरएस शर्मा, हरीश कठेरिया, प्रीति तिवारी, नेहा मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन


बदायूं रोड स्थित गजराम सिंह जूनियर हाईस्कूल में विनोद कुमार सिंह, राजेश गुप्ता, प्रेमवीर सिंह, रमेश चंद्र ने और सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य जगभागन सिंह, व्यवस्थापक सुरेंद्र कुमार रस्तोगी के नेतृत्व में आयोजन हुआ। आदर्श बाल विद्या मंदिर में प्रबंधक किशनलाल शर्मा, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डन पूजा पांडेय, एसएम कॉलेज में डा. नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें