औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
दरोगा बनकर हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस के एसी कोच में रौब झाड़ते लखनऊ के एक बीएससी के छात्र को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी को शक है कि, वह ट्रेनों में ठगी करता है। शक होने पर टीटीई की सूचना पर चंदौसी स्टेशन पर तलाशी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। टीटीई की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के पास से पुलिसकर्मियों जैसी यूनिफार्म बरामद की गई है।
लखनऊ के रश्मिखंड निवासी आयुष वर्मा (19)पुत्र महेश पाल वर्मा लखनऊ से हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस में सवार हुआ। एसी कोच में दरोगा बनकर अपना रौब झाड़ने लगा। वह पुलिसकर्मियों जैसी यूनिफार्म पहने हुए था। यात्रियों को संदेह हुआ तो टीटीई को सूचना दे दी।
आयुुष वर्मा ने इसको भांपा तो अपनी यूनिफार्म उतार दी। टीटीई ने यात्रियों की शिकायत पर पूछताछ की तो उसे भी संदेह हो गया। इस पर उसने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित हुई तो चंदौसी जीआरपी ने ट्रेन के कोच से नटवरलाल आयुष वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से यूनिफार्म बरामद हुई है। टीटीई राजेंद्र सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।
छात्र पर ट्रेन में ठगी का आरोप है
-कंट्रोल की सूचना पर हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस के एसी कोच से बीएससी के छात्र आयुष वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से एक वर्दी मिली है। इन पर ट्रेन में यात्रियों से ठगी करने का आरोप है। -रामकुंवर सिंह, थानाध्यक्ष, जीआरपी।