फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर एक मीट फैक्ट्री के स्लाटर हाउस की सील खुली

Tue, 11 Apr 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
चिमियावली स्थित मीट फैक्ट्री की सील खोलने पहुंचे नायब तहसीलदार और इंस्पेक्टर संभल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आखिरकार संभल जिले की एक मीट फैक्ट्री की सील प्रशासन ने सोमवार को खुलवा दिया। इससे बेरोजगारों को काम मिलने और उपभोक्ताओं को नियमानुसार मीट मिलने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन


इससे पहले अमर उजाला की ओर से नियमों के पूरा होने के बाद भी सील मीट फैक्ट्रियों के स्लाटर हाउस का मसला उठाए जाने के बाद अब प्रशासन हरकत में आया। इंडिया फ्रोजन फूड्स के स्लाटर हाउस पर नायब तहसीलदार पहुंचे और लाइसेंसिंग अथारिटी-प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करने पर ताला खुलवा दिया। अब यहां पर पशुओं की स्लाटिंग हो सकेगी। 

योगी सरकार के शपथ लेने के बाद जहां अवैध बूचड़खानों पर पाबंदी लगाई गई थी। वहीं संभल की तीनों मीट फैक्ट्रियों पर 25 मार्च को छापेमारी की गई थी। डीएम खुद निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके बाद खामियां पाने पर तीनों मीट फैक्ट्रियों में पशुओं की स्लाटिंग पर रोक लगाते हुए स्लाटर हाऊस सील कर दिए गए थे।
विज्ञापन


स्लाटिंग बंद करने को लेकर फैक्ट्रियों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए। तीनों फैक्ट्रियों की ओर से नोटिस के जवाब दाखिल हो गए थे और बताया था कि हमने प्रशासन की ओर से बताई गईं शर्तों को पूरा कर दिया है। 

जवाब का परीक्षण करने के बाद 03 अप्रैल को संभल के उप जिलाधिकारी ने आख्या भेजी, जिसके आधार पर 07 अप्रैल को इंडिया फ्रोजन फूड्स को खोलने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया है। आदेश प्राप्त होने के बाद 10 अप्रैल को संभल तहसील के नायब तहसीलदार नितिन तनेजा मीट फैक्ट्री पहुंचे और उन्होंने स्लाटर हाउस की सील खुलवा दी। हालांकि अल रहमान फ्रोजन फूड्स और अल फलाह फ्रोजन फूड्स के स्लाटर हाउस अभी बंद हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें