फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बैनामा कराकर ठगे चार करोड़, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 16 Nov 2026 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मुरादाबाद मार्ग पर एक प्लॉट के बैनामे और कब्जे को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दिल्ली के सीलमपुर निवासी परवेज वारसी की शिकायत पर प्लॉट मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों ने परवेज वारसी और उनके साथियों से करीब चार करोड़ रुपये वसूल लिए, लेकिन प्लॉट का कब्जा किसी और को दे दिया।
विज्ञापन

परवेज वारसी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फरवरी में दिल्ली दरवाजा निवासी मासूम ने उन्हें सोहनलाल उर्फ सोनू से मिलवाया था। सोहनलाल और संजीव अग्रवाल ने मुरादाबाद रोड पर एक प्लॉट 3 करोड़ 50 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। प्लॉट देखने पर उसमें झाड़ होने के कारण पूरा स्पष्ट नहीं दिख रहा था। सौदे के बाद 15 लाख रुपये बयाना दिया गया।
जून तक कुल 3 करोड़ 50 लाख रुपये बैंक खाते में जमा किए गए। 16 जून को प्लॉट का बैनामा हुआ था। अंतिम रजिस्ट्री से पहले 22 जुलाई को संजीव का बेटा विपुल अग्रवाल धमकाने पहुंचा। उसने रजिस्ट्री रोकने की धमकी देकर 2 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद 17 जुलाई 2026 को संजीव का छोटा बेटा राजू रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा। राजू ने सोहनलाल और संजीव के साथ मिलकर एक रजिस्ट्री रुकवा दी और धमकी देकर 30 लाख रुपये की मांग की, जो 27 जुलाई को दिए गए।
विज्ञापन

पीड़ित परवेज वारसी ने बताया कि अंतिम रजिस्ट्री होने के बाद उन्हें सच्चाई का पता चला। उन्होंने पाया कि जिस प्लॉट का उन्होंने बैनामा कराया था, उसका बैनामा किसी अन्य व्यक्ति के नाम भी हो चुका था। उस दूसरे व्यक्ति ने प्लॉट पर कब्जा भी कर लिया था। संभल के सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि परवेज वारसी की तहरीर के आधार पर सोहनलाल, संजीव, विपुल और राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें