बहजोई। इंस्टाग्राम पर युवती के फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपये मांगने के मामले में कोतवाली बहजोई पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर उसकी बहन की आईडी पर मेसेज व इंस्टाग्राम कॉल के जरिये 20 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद