बहजोई। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर सपा के पूर्व सांसद समेत अन्य जन प्रतिनिधियों की ओर से मेधावियों को शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौका था नगर के डीआर रिसोर्ट में यदुवंशी सेवा समिति की ओर से धूमधाम से मनाए गए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का।
बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मनाए गए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण व गोपियां स्वरूप कलाकारों ने मनमोहक नृत्य कर दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस बीच पूर्व सांसद ने हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं में लोकेश, विरलेश, भूपेंद्र, विकास यादव, लोकेश, बृजेश कुमार, यशवंत यादव, निशा यादव, खुशबू, काजल, प्रियांशी यादव व गुंजन यादव को तथा इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं में नीरज, अनिकेत, संतोष कुमार, पारस, तनुज यादव, विकास यादव, राजेंद्र यादव, ज्योति यादव, कुमकुम व कुसुमलता को शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि व सपा सांसद ने कार्यक्रम को संबोधित करते सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार देश में धर्म व जाति के नाम पर लोगों को तोड़ने का काम कर रही है। सभी पदाधिकारी व समाज के लोग एकजुटता बनाए रखें। अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन हरिनंदन यादव ने किया। धर्मवीर सिंह यादव, राजकुमार सिंह यादव, पिंटू यादव, सुनील यादव, लाल बहादुर यादव, कुलदीप यादव, शीतल सिंह यादव, रजनीश यादव व विधा वारिधि आदि रहे।