फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: परिवार के साथ गंगा में नहाने गया ट्रक चालक की डूब कर मौत

Fri, 08 Sep 2023 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। जन्माष्टमी के दिन परिवार के साथ गंगा नहाने के गया गांव कैल निवासी ट्रक ड्राइवर अमित कुमार (24) गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों ने करीब 30 मिनट के बाद उसके शव को बाहर निकाला। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कैल निवासी अमित कुमार ट्रक चालक थे। वह बृहस्पतिवार को परिवार के लोगों के साथ गंगा स्नान के लिए राजघाट गंगा गया था। दोपहर करीब दो बजे वह गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में चल गया और बह गया। उसे बहते देखकर परिजनाें ने शोर मचा दिया और वहां तैनात पीएसी के जवानों को सूचना दी। सूचना पर पीएसी के जवान व स्थानीय गोताखोर तलाश में जुट गए। करीब आधा घंटे की मशक्कत के गोताखोरों ने अमित को बाहर निकाला। इसके बाद उसे लेकर गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए, जहां चिकित्सक ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक अमित कुमार के परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही उसके शव को लेकर गांव चले गए। अमित मुंबई, नागपुर आदि स्थानों के लिए ट्रक लेकर जाता है। उसकी शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक वर्ष का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें