फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद में शामिल हुए पूर्व मंत्री अकीलुउर्रहमान खां

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बसपा से अलग होने के बाद सपा में जाने की अटकलों के बीच पूर्व मंत्री अकीलुउर्रहमान खां ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व मंत्री के साथ उनके कई समर्थकों ने भी रालोद की सदस्यता ली है।
विज्ञापन

अकीलुर्रहमान खां ने 1992 में बसपा का दामन थामा था। वर्ष 2002 में वह बसपा के टिकट पर बहजोई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर प्रदेश सरकार में मंत्री बने थे। 2007 में भी बहजोई विधानसभा क्षेत्र से उन्हें जीत मिली थी। वर्ष 2014 में उन्होंने बसपा के टिकट पर संभल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं सके थे। 2017 में वह असमोली विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में आए थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। अकीलुर्रहमान खां को 2012 में असमोली, 1996 में बहजोई और 1993 में मुरादाबाद नगर विधानसभा सीट से भी बसपा उम्मीदवार के रूप में हार का सामना करना पड़ा था। उनकी पत्नी तरन्नुम अकील संभल नगर पालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं। पूर्व मंत्री के साथ संभल ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि कुलदीप चाहल, जिला पंचायत सदस्य सदाकत खां, शमशाद खां, राशिद अली खां, डा.नजाकत, वीर सिंह गौतम, जबर सिंह, आरिफ मलिक, महेश कुमार, रईस अहमद, संजय गौतम समेत कई लोगों ने रालोद की सदस्यता ली है।
रालोद की सदस्यता ली है, जो भी पार्टी का निर्णय होगा, उसके अनुरुप काम किया जाएगा। पहली प्राथमिकता उत्तर प्रदेश में सपा-रालोद गठबंधन की सरकार बनाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अकीलुउर्रहमान खां, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें