फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाॅल : हरथला बॉयज ने नगीना को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। जवाहर लाल मेमोरियल इंटर काॅलेज के मैदान पर सिरसी स्पोर्टिंग की ओर से शुरू किए गए आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को नगीना फुटबाॅल क्लब और हरथला ब्वायज क्लब मुरादाबाद के बीच मैच खेला गया। इसमें हरथला बॉयज क्लब ने नगीना को 1-0 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट की शुरुआत चेयरमैन कौसर अब्बास ने किया। मैच के पहले हाफ में हरथला बॉयज क्लब मुरादाबाद ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए नगीना के गोल पोस्ट पर कई हमले किए पहले हाफ के पच्चीसवें मिनट में हरथला के खिलाड़ी अन्नू ने गोल कर के अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के गोलपोस्ट पर कई हमले किए। लेकिन निशाना सही नहीं लगने के कारण गोल नहीं कर सके।
मैच के आखिर में नगीना के खिलाड़ियों ने हरथला के गोलपोस्ट पर कई निशाने लगाए, जिसे हरथला के गोल कीपर लड्डू ने अच्छा बचाव किया। इससे हरथला बॉयज क्लब मुरादाबाद ने नगीना को 1-0 से हराकर कर विजय प्राप्त की।
विज्ञापन

रेफरी की भूमिका सचिन ने निभाई लाइन मैन कसीम और सामिन रजा रहे कमेंट्री नवाब हैदर ने की इस दौरान मोहम्मद अब्बास, हसीब असगर, इस्तेखार हुसैन, वसीम हैदर, हसन मेंहदी, नादिर रजा, अकमाल, आशिक अब्बास, बब्बन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें