संभल में नियमों को तार-तार कर चले रहे होटल को बंद करने की कार्रवाई करते खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रश?
- फोटो : SAMBHAL
संभल। खाद्य कारोबार कर्ता द्वारा लाइसेंस की शर्तों का पालन न करने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के प्रवर्तन दल की कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। मौके से सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। खाद्य कारोबार कर्ता को नोटिस जारी करके पंद्रह दिन में अपेक्षित जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. पीके त्रिपाठी ने बताया कि प्रवर्तन दल ने संभल में बहजोई रोड किनारे एक होटल का निरीक्षण किया था। इस दौरान तमाम कमियां मिलीं। लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था। चिकन कोरमा का सैंपल लेते हुए सुरक्षित कर लिया गया। उसे जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, लाइसेंस को निलंबित करके खाद्य कारोबार कर्ता को नोटिस जारी की गई है। पंद्रह दिन में अपेक्षित जवाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि जवाब संतोषजनक न होने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।