फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत के आरोप में विद्युत निगम का जेई सस्पेंड, लाइनमैन की सेवा समाप्त करने और रिपोर्ट के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली में बुधवार को उपभोक्ताओं से रिश्वत लेने के आरोप में फंसे विद्युत निगम के जेई को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में जेई को डिवीजन कार्यालय से अटैच किया गया है। जेई पर रिश्वत लेने का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा किया था। एसडीओ मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद रुपये वापस किए गए। एक्सईएन ने इसे गंभीरता से लिया और जेई को सस्पेंड कर दिया है। एक्सईएन ने लाइनमैन की सेवा समाप्त करने और उसके खिलाफ एफआईआर कराने के एसडीओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार को असमोली बिजलीघर पर दोपहर में उस समय हंगामा हुआ था जब जेई और लाइनमैन ने एफआईआर न कराने के बदले रिश्वत के रूप में दो लोगों से 37 हजार रुपये लिए। ग्रामीणों ने रुपये भी दे दिए। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। एसडीओ मौके पर पहुंचे तो असमोली के निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने एसडीओ को बताया था कि 31 मई को जेई और लाइनमैन ने यह कहकर धमकाया कि तुम्हारे घर पर बहुत लोड आ रहा है और मीटर खराब है। एफआईआर कराई जाएगी। इसके बाद एक दुकान पर बुलाया और मामले को निपटाने की बात कहकर 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। तत्काल रुपये नहीं थे। जिसके बाद 30 हजार रुपये बुधवार की दोपहर दिए गए। इसी दौरान मवई डोल के निवासी असगर पहुंच गए थे। उन्होंने भी सात हजार रुपये देने का आरोप लगाया। जिसके बाद 30 हजार रुपये विनोद कुमार गुप्ता और 7 हजार रुपये असगर को वापस किए गए थे। इसी क्रम में कार्रवाई हुई है। अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से जेई राजू सिंह को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही रिश्वत के आरोपी लाइनमैन की सेवाएं समाप्त करने और उसके खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश एसडीओ को दिए हैं।
रिश्वत के आरोप में असमोली के जेई को सस्पेंड किया गया है और लाइनमैन को बिजलीघर से हटाकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। भष्ट्राचार करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें