संभल। मिठाई खाने से चार बच्चों की हालत बिगड़ गई। यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार किया गया है। बच्चों के पिता का कहना है कि मिठाई में कोई खराबी थी जिससे बच्चों की हालत बिगड़ी है। वहीं चिकित्सक ने भी फूड प्वाइजनिंग होने की बात कही है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव चंदायन निवासी मोहम्मद बिलाल ने शनिवार की देर रात करीब तीन बजे चौधरी सराय पुलिस चौकी के नजदीक स्थित एक दुकान से एक किलोग्राम मिठाई खरीदी थी। मिठाई लेकर वह घर चले गए। रविवार की दोपहर में बच्चों ने मिठाई खाई तो अलफरहद (6), जुबिया (4), अजमल (3) और डेढ़ वर्षीय सोफिया की हालत बिगड़ गई। मोहम्मद इमरान ने बताया कि वह ट्रक चालक हैं और शनिवार की देर रात तीन बजे गाड़ी लेकर लौटे थे। घर जाने से पहले बच्चों के लिए मिठाई खरीदी थी।
जिन बच्चों ने मिठाई खाई उन्हीं की हालत बिगड़ी। बड़े बेटे अल्तमश और पत्नी गुलेशादाब ने मिठाई नहीं खाई तो उन्हें कोई समस्या नहीं हुई। बताया कि मिठाई में ही कोई गड़बड़ी थी। जिससे बच्चों की हालत बिगड़ी। यूपी 112 पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया है। बच्चों की हालत ठीक है।