फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी, कई देरी से पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को विभिन्न मार्गों से आने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड और कोहरे के चलते रेल यातायात प्रभावित रहा। यात्री ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर जहां तहां भटकते दिखे और बार-बार इंक्वायरी से ट्रेनों की लोकेशन लेते दिखे।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15011) चंदौसी स्टेशन पर सुबह 4.55 बजे आने के बजाय करीब सुबह 6.40 बजे पहुंची। इसी तरह सूबेदारगंज एक्सप्रेस (14113) अपने तय समय सुबह 5.33 बजे की जगह सुबह 11.25 बजे स्टेशन पर पहुंची।
आनंद विहार जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस (14007) का निर्धारित समय रात 11.45 बजे था, लेकिन इसके रविवार सुबह 8.17 बजे पहुंचने की संभावना जताई गई। इसके अलावा पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस (12036) भी अपने समय सुबह 10.58 बजे की बजाय सुबह 11.59 बजे चंदौसी स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें