फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ते ने कार से 5.50 लाख की नकदी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उड़नदस्ते के द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान मंगलवार रात कार से साढ़े पांच लाख रुपये की नकदी पकड़ी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब साढ़े तीन बजे उड़नदस्ता के प्रभारी बनवारी लाल पाठक हयातनगर पुलिस और अपनी टीम के साथ हयातनगर में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बहजोई की ओर से एक कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रोक लिया। कार की सघन तलाशी ली गई तो साढ़े पांच लाख रुपये की नकदी मिली।
बनवारी लाल पाठक ने बताया कि पांच सौ के नोट की ग्यारह गड्डी थीं, कुल साढ़े पांच लाख रुपये मिले हैं। कार में सवार संभल निवासी अब्दुल्ला से इन रुपयों को लेकर पूछताछ की गई लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिस कारण इन रुपयों को जब्त कर लिया और कोषागार में जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें