फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ते ने कारोबारी की कार से पकड़े 84 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी बैरियर पर शनिवार को उड़नदस्ते ने चेकिंग की। इसी दौरान एक कार आती दिखाई दी जिसे पुलिस ने रोक लिया। तलाशी ली गई तो कार में से 84 हजार रुपये मिले। रुपयों के बारे में पूछताछ की गई तो चालक स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। जिस पर धनराशि को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को उड़नदस्ता प्रभारी गौरव कुमार टीम के साथ सिरसी-बिलारी मार्ग पर हजरतनगर गढ़ी में बैरियर लगाकर वाहन चेक करा रहे थे। इसी दौरान कार को चेक किया तो उसमें 84000 रुपये की नकदी मिली। मुरादाबाद के बिलारी निवासी कारोबारी मोहम्मद अशरफ से पूछताछ की तो वह रुपयों की सही जानकारी नहीं दे पाए। जिस पर उड़नदस्ता प्रभारी ने रुपये कब्जे में कर लिए और ट्रेजरी में भेज दिए। हालांकि कारोबारी ने बताया कि वह रजाई-गद्दे का कारोबारी है और संभल काम से जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें