फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ता व पुलिस ने मारुति वैन से 1.58 लाख रुपये बरामद किए

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संभल-मुरादाबाद बोर्डर पर उड़नदस्ता ने वाहनों की चेकिंग की। वहीं सिरसी में भी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक मारुति वैन से 1.58 लाख रुपये बरामद किए। सूचना मिलने पर उड़नदस्ता भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में संतोषजनक जवाब ने मिलने पर टीम ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सोमवार को सिरसी चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मारुति वैन से 1.58 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम रामपुर जिले के टांडा निवासी मोहम्मद फहीम बताया। पुलिस ने उड़नदस्ता को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने युवक से रुपयों की जानकारी मांगी तो युवक रुपयों से संबंधित कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। उड़नदस्ता ने कार्रवाई की है और रुपयों को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें