फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम पर बरसे फूल, कोविड प्रोटोकॉल गए भूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने शनिवार को बरेली सराय शिवाजी चौक स्थित प्रेम शंकर वाटिका से जनता पेट्रोल पंप तक जनसंपर्क किया। जय श्रीराम के नारों के बीच डिप्टी सीएम पर जगह-जगह फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने लोगों में पंफलेट भी बांटे। इस दौरान सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना भूल गए और शारीरिक दूरी भी नहीं रही।
विज्ञापन

जनसंपर्क की शुरुआत प्रेम शंकर वाटिका से हुई। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी का हालचाल पूछा और चुनाव की जानकारी कर वह आगे बढ़ते गए। इस दौरान कुछ लोगों ने उनसे अपनी समस्याओं के निस्तारण की भी गुहार लगाई।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंघलए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादवए जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिला प्रभारी राजा वर्मा, डॉ. अरविंद गुप्ता, सतीश शर्माए कमलकांत तिवारी, कपिल सिंघल, संजय सांख्यधर, पुष्पतलता पाल, प्रेम सिंह पाल, हर्षित रस्तोगी, सुदेशपाल सिंह, राजबहादुर सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें