फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शादाब ने गेंद व बल्ले से दिखाया कमाल, फाइव स्टार ने रॉयल इलेवन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मॉडल लॉ कॉलेज के ग्राउंड पर चल रहे एसपीएस कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को फाइव स्टार और रॉयल इलेवन के बीच मैच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइव स्टार की टीम ने रॉयल इलेवन को छह विकेट से मात दी। इस जीत में फाइव स्टार के शादाब नवी ने तूफानी बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


फाइव स्टार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल इलेवन की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज अंश भाटी ने 71 व प्रवीण ने 15 रनों का योगदान दिया। फाइव स्टार के गेंदबाज शादाब नवी ने तीन और आरिफ सैफी व मिर्जा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाइव स्टार की टीम ने 15.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 149 बनाकर मैच जीत लिया। इसमें शादाब नवी 81 और फरहाद खान ने 37 रनों का योगदान दिया। रॉयल इलेवन के गेंदबाज प्रवीण ने तीन और शुभम दिवाकर ने एक विकेट लिया। अ
ंपायर की भूमिका में कुश कुमार रावत और अंकुर ठाकुर रहे। स्कोरिंग रोहित ठाकुर ने की। इस अवसर पर विक्रम सिंह, अशोक यादव, विक्की सिंह, संजय शर्मा, मिक्की, श्याम मोहन, मोहित पंजाबी, रोहित, विकाश, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें