फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जयमाल में पहुंची पहली पत्नी, दूल्हा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के दूसरी शादी रचाने पहुंचे युवक को जयमाला के समय पहुंची उसकी पहली पत्नी ने पकड़ लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बाद पहली पत्नी और उसके परिजनों ने दूल्हे को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद बरात वापस लौट गई।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2023 में बहजोई कस्बा निवासी युवक से हुई थी। उसने एक बेटे को भी जन्म दिया। मई 2024 में दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। तभी से वह अपने मायके में रह रही थी और मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच युवक के घरवालों ने रजपुरा थाना क्षेत्र के एक कस्बे से दूसरी शादी तय कर ली।
रविवार की रात बरात कस्बे में पहुंची। द्वाराचार और अन्य रस्में होने के बाद जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस बीच युवक की पहली पत्नी अपने 18 माह के बेटे और परिजनों के साथ मंडप में पहुंच गई। अपनी पहली पत्नी और सालों को देख दूल्हे के होश उड़ गए। दूल्हे ने उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन पहली पत्नी और उसके परिजनों में ने उसे दबोच लिया। दोनों पक्षों में नोकझोंक व हंगामा हुआ।
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष को जब सच्चाई पता चली तो उनके होश उड़ गए। पहली पत्नी के मायके वालों पुलिस को बुलाकर दूल्हे को उसके हवाले कर दिया। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया घटना की सूचना पर पुलिस गई थी, शादी रुकवा दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें