फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मकान में रखी आतिशबाजी में विस्फोट, किशोरी की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा। थाना क्षेत्र के गांव ईशाकपुर में सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे एक घर में रखी आतिशबाजी में अचानक आग लगने से तेज धमाका हुआ और आग लग गई। आग में घिरकर दो बहनें बुरी तरह झुलस गईं। इनमें से दीक्षा (15) की अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के समय परिवार के लोग गन्ने की बोआई करने के लिए खेत पर गए थे। धमाकों की आवाज से पूरा गांव दहल गया था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी अजयपाल गवां कस्बे में आतिशबाजी बना कर बेचते हैं। गांव ईशाकपुर में उनके घर भी बारूद व तैयार पटाखे रखे हुए थे। सुबह किसी तरह आतिशबाजी ने आग पकड़ ली और तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। हादसे के समय घर में मौजूद दीक्षा (15) और निधि (13) बुरी से झुलस गईं। अलीगढ़ पहुंचने पर दोपहर में कक्षा नौ की छात्रा दीक्षा की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया जैसे ही बारूद में आग लगी धमाका इतना तेज था, जिससे आसपास का इलाका दहल गया था।
ग्रामीणों कहना है विस्फोट के बाद उठे धुएं की वजह से लोग मदद को घर में घुसने का साहस नही जुटा पा रहे थे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग में झुलसी दोनों किशोरियों को बमुश्किल घर से बाहर निकाला। आनन-फानन में पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। डाक्टर ने हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां दीक्षा की मौत हो गई, जबकि निधि की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया घायल घटना की जांच की जा रही है जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें