फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिजलीघर की मशीन में लगी आग, 25 गांवों में छह घंटे बत्ती रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा बिजलीघर की इनकमिंग फर्स्ट की मशीन में सोमवार सुबह करीब चार बजे चूहा घुसने से वायरिंग में आग लग गई। हादसे के बाद बिजलीघर क्षेत्र के 25 गांवों में करीब साढ़े छह घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। जबकि तेज हवा और बरसात के चलते इससे पहले 42 घंटे बाद रविवार रात नौ बजे बिजली सप्लाई बहाल हुई थी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह अचानक इनकमिंग फर्स्ट की मशीन में चूहा घुस गया, जिससे वायरिंग जल गई। मौके पर मौजूद एसएसओ ने तत्काल सप्लाई बंद कर अवर अभियंता लखपत सिंह को सूचना दी। अवर अभियंता ने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे इंजीनियर ने करीब तीन घंटे की मरम्मत के बाद वायरिंग ठीक कर सप्लाई शुरू कराई।
बता दें कि दो दिन से हो रही तेज हवा और बरसात से सब-डिवीजन क्षेत्र के पांच बिजलीघरों से जुड़े गांवों में अंधेरा छा गया। 42 घंटे बाद ग्रामीणों को बिजली मिली ही थी कि इस फॉल्ट से फिर सप्लाई ठप हो गई, जिससे उपभोक्ताओं में बेचैनी बढ़ गई। अवर अभियंता लखपत सिंह ने बताया कि चूहा घुसने से वायरिंग जलने की सूचना एसएसओ ने दी थी। सूचना पर पहुंचे इंजीनियर ने मरम्मत कर सप्लाई बहाल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें