फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खाद के लिए किसानों से पक्षपात करने पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिले में खाद की उपलब्धता समेत वितरण आदि को लेकर डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने समितियों पर नियम के मुताबिक खाद वितरण करने के निर्देश दिए। साथ ही असुविधा होने व किसानों से पक्षपात करने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएओ ने बताया कि जिले में यूरिया 12437 मीट्रिक टन, डीएपी 2777 मीट्रिक टन व एनपीके 9664 मीट्रिक टन उपलब्ध है।
वहीं, खाद विक्रेताओं को भी बताया गया कि खाद की ब्रिकी करने वाले सभी दुकानदारों से कहा गया है कि खतौनी प्राप्त कर ही यूरिया का वितरण करें।
इसके तहत किसानों को एक हेक्टेयर पर खाद के पांच बैग तक, एक एकड़ भूमि धारक को दो बैग व एक एकड़ से कम भूमि धारक को एक बैग दिया जाए। सभी समितियों पर सुबह नौ बजे से ही खाद का वितरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सभी दुकानदार अपनी दुकान पर बैनर के माध्यम से खाद की उपलब्धता व मूल्य का विवरण दर्शाएं।
वहीं, खाद का अवैध भंडारण करने पर बेचने व खरीदने वाले पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें