धनारी के गांव जयराम नगर में थाने के सामने धरने पर बैठे भाकियू असली के पदाधिकारी : स्रोत- संगठन
- फोटो : mathura
धनारी। गांव जयराम नगर में दबंगों के डर से पलायन कर रहे एक परिवार को भाकियू असली के पदाधिकारियों ने रोका। साथ ही पीड़ित परिवार के लिए थाना परिसर के सामने धरना दिया और उसे न्याय दिलाने की मांग की। गांव निवासी वीरेश ने बताया कि गांव के छह दबंगों ने पूरे गांव में आतंक मचा रखा है। अगर गांव में किसी की भी आपस में कहासुनी या विवाद हो जाए तो ये दबंग नेताओं व पुलिस से सांठगांठ कर गांव के लोगों पर मुकदमे लिखवा देते हैं। पीड़ित ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर उसका अपने भाई राजवीर से विवाद हो गया था। इस दबंगों ने भाई का पक्ष लेते हुए पीड़ित की पत्नी नीरू देवी के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का वीडियो भी पीड़ित के पास है। बाद में उसका भाई से समझौता हो गया। लेकिन गांव के ये दबंग फिर से पीड़ित को मारने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए अब पूरा परिवार पलायन करने को मजबूर है।
जानकारी मिलने पर भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह यादव अपने पदाधिकारियों के साथ गांव पहुंचे और थाने के सामने धरने पर बैठ गए। इसके बाद थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पीड़ित की तहरीर लेते हुए दबंंगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर मोरध्वज यादव, मनमोहन, राजबहादुर, वीरेश यादव, मनवीर, सुखराम ,अंगद, राम अवतारी संजू, धीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद