फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताडना, जानलेवा हमले का आरोप, पति सहित नौ के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। महिला ने पति व ससुराल पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट व गला दबाकर हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति, दूसरी पत्नी सहित नौ ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी नीना भारती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 26 नवंबर 2017 को संभल के गांव भवानीपुर निवासी बीके गौतम के साथ हुआ था। उसके पिता ने शादी में काफी दान दहेज किया था। आरोप है कि शादी के बाद से पति, सास, ससुर, जेठ व अन्य ससुरालिये दहेज से खुश नहीं थे। शादी के बाद आरोपी ने दस लाख रुपये 200 गज के प्लाट की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पति नाजायज दबाव बनाता था तथा झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देता था। उसके बाद ने पांच लाख रुपये भी दिये थे। आरोप है कि पति दो मार्च 2022 को एक महिला को लेकर आए, कहा कि वह अब उनके साथ रहेगी। पति ने उसे तलाक देने की बात कही। आरोप है कि 24 मार्च की रात को पति ने मारपीट की और हाथ की नस भी काट दी। दवाई में नशील और दवाई देने शुरू कर दी। 19 अप्रैल को आरोपियों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति बीके गौतम, ससुर रामेश्वर, सास विमला देवी, जेठ अरूण कुमार गौतम, जेठानी सपना गौतम, ननद सोनी, ननदोई अजीत कुमार, प्रताप सिंह, सुजाता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें