फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई और पथराव व फायरिंग की गई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर विवाद कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। शनिवार की रात आठ बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लधनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। ग्रामीणों ने बताया किचंद्रसेन और हेतराम में पुरानी रंजिश चली आ रही है। चुनावी चर्चा को लेकर कहासुनी हुई और इसी दौरान दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। पहले मारपीट हुई और बाद में पथराव व फायरिंग की गई। इसमें एक पक्ष की ओर से फायरिंग करने की बात ग्रामीण के द्वारा कही गई है। यह विवाद करीब आधा घंटा हुआ।
इससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। विवाद की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। विवाद कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि ग्राम पंचायत के द्वारा लगाई गई लाइट को लेकर विवाद हुआ है। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। फायरिंग की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें