फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के रंग में भंग: छुहारे बंटने के दौरान घराती और बरातियों में कुर्सी-बेल्ट चली, इस वजह से हुआ बवाल; VIDEO

Tue, 29 Oct 2024 06:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

वायरल वीडियो में काफी संख्या में युवा एक दूसरे की पिटाई कर रहे हैं और कुर्सियों से भी हमला करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने विवाद कर रहे लोगों को लाठी से खदेड़ा है। 
विज्ञापन
मारपीट करते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में स्थित एक बैंकट हॉल में रविवार की शाम निकाह के छुहारे बांटने के दौरान घराती और बरातियों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट करने के साथ बेल्ट और कुर्सियों से एक दूसरे को मारने लगे।

विज्ञापन

इससे बैंकट हॉल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मारपीट कर रहे लोगों को तितर बितर किया और 12 लोग हिरासत में लिए। इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

संबंधित वीडियो

रविवार को संभल कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक की बरात हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में पहुंची थी। बरात का इंतजाम बैंकट हॉल में किया गया था। निकाह की रस्म अदा होने के बाद छुहारे बांटे जा रहे थे।

इसी दौरान किसी ने छुहारों से भरी थैली को फाड़ दिया। इससे ही बराती और घरातियों में मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में काफी संख्या में युवा एक दूसरे की पिटाई कर रहे हैं और कुर्सियों से भी हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस वीडियो में पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने विवाद कर रहे लोगों को लाठी से खदेड़ा है। हयातनगर थाना प्रभारी ने बताया कि 12 लोगों को मारपीट के दौरान हिरासत में लिया गया था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें