गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंजना मुस्लिम में कपड़ों पर पानी के छीटें पहुंचने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का अस्पताल में मेडिकल कराया। वहीं घायलों की ओर से तहरीर दी गई है।
गांव सैंजना मुस्लिम निवासी सोनी पत्नी सलीम ने बताया कि वह अपने घर की छत पर पानी से सफाई कर रही थी। तभी नीचे सड़क पर जा रहे पड़ोसी के कपड़ों पर पानी की छीटें गिर गईं। इसी बात पर पड़ोसी व्यक्ति गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर व्यक्ति के परिवार की महिलाएं लाठी-डंडे लेकर आ गईं और मारपीट करने लगीं। ईंटें भी फेंकी। सिर में ईंट लगने से शानू पत्नी फिरोज, सोनी पत्नी सलमान व समरीन को घायल कर दिया। जिसमें घायल सोनी के सिर गंभीर चोटें आई है। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। संवाद