फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तेंदुए के हमले को लेकर खौफ बरकरार, वन विभाग बोला-दूसरे क्षेत्र में मिल रही लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव इटायला माफी के जंगल में तेंदुए के हमले में तीन किसानों के घायल होने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं अब तेंदुए की लोकेशन बिलारी तहसील क्षेत्र में आ रही है। फिर भी वन विभाग अलर्ट मोड पर है। गांव इटायला माफी निवासी मुशाहिद, कलीम और जुम्मा पर जंगल में रविवार को सुबह 10.30 बजे तेंदुए ने हमला किया था। इससे तीनों किसान घायल हो गए थे। इसके बाद ग्रामीणों में खौफ का माहौल बना है। किसान लाठी डंडे लेकर खेतों पर जा रहे हैं तो ग्रामीणों ने पशुओं की सुरक्षा का भी इंतजाम किया है। ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी उस्मान अली ने बताया कि बिलारी तहसील के गांव नगलिया में तेंदुए के देखे जाने की सुगबुगाहट है। वह अपने क्षेत्र से बाहर है। संभवत: तेंदुआ यहां से निकल गया। गांव सैदपुर जसकोली में पिंजरे लगे हैं, वहां पहले से ही कैमरे लग रहे हैं। क्योंकि तेंदुए की लोकेशन वहीं दिखाई दी थी। फिर भी कैमरे लगा रखा है, अगर तेंदुआ नजर आएगा तो बकरी लगाई जाएगी। हालांकि बारिश की वजह से बकरी की तबीयत हो गई तो उसे फिलहाल हटा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें