फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल बवाल : मृतकों के परिजन बयान दर्ज कराने के लिए 10 को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष होंगे पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल की मजिस्ट्रीयल जांच अब सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार कर रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि मृतक नईम निवासी मोहल्ला कोट वेस्ट और मोहम्मद कैफ निवासी तुर्तीपुर इल्हा के परिजनों एवं निकटतम संबंधियों को अपने बयान/साक्ष्य (यथा वीडियो, फोटोग्राफ) प्रस्तुत करने हों तो वह 10 सितंबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक उनके कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और थाना नखासा को घटनास्थल और मृतकों के मोहल्लों में भी लाउडस्पीकर आदि के माध्यम से सर्व संबंधित को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। सर्वे के दौरान हुए बवाल में पांच लोगों की जान गई थी और 29 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इसमें चार मृतकों के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि एक मृतक के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। बवाल करने वाली भीड़ ने तोड़फोड़ व आगजनी की थी। पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जांच को लेकर संभल एसडीएम, सीओ, नखासा और कोतवाली के प्रभारी के बयान दर्ज हो गए हैं। आम लोगों को भी बुलाया गया लेकिन आम लोग जांच में बयान दर्ज कराने और साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए नहीं गए थे।
विज्ञापन

यह जांच पूर्व में डिप्टी कलेक्टर दीपक चौधरी कर रहे थे लेकिन जांच पूरी होने से पहले ही उनका तबादला जिले से हो गया था। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार को मजिस्ट्रीयल जांच सौंपी गई थी। बताते चलें कि न्यायिक जांच आयोग भी बवाल की जांच करने के बाद रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें