फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पिता ने देह व्यापार के अड्डे पर बेच दी नाबालिग

Sat, 23 Mar 2024 03:14 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पिता ने अपनी सगी बेटी को अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर देह व्यापार ठिकाने पर बेच दिया था। किशोरी देह व्यापार के अड्डे से बचकर किसी तरह मुरादाबाद पहुंची तो परिचित युवक ने दुष्कर्म किया। 17 मार्च को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर मिली किशोरी को जीआरपी की टीम ने अस्पताल भर्ती कराने के बाद संभल बाल कल्याण समिति को सूचना दी। किशोरी ने शुक्रवार को बाल कल्याण समिति को पूरा घटनाक्रम बताया। बाल कल्याण समिति ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही किशोरी को बहजोई के वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।
विज्ञापन

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि पांच महीने पहले उसका पिता और एक रिश्तेदार युवक उसको दिल्ली लेकर गए और एक देह व्यापार के ठिकाने पर 50 हजार रुपये में बेच दिया। वहां उससे देह व्यापार कराया गया और प्रताड़ित किया गया। वह अड्डे से निकलकर किसी तरह मुरादाबाद पहुंची तो एक परिचित युवक से संपर्क किया। उसने भी दुष्कर्म किया और गर्भवती होने की जानकारी सामने आई तो युवक ने गर्भपात के लिए दवाई लाकर दे दी। उस दवाई के सेवन से हालत बिगड़ गई तो वह युवक स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। संभल बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) के प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। किशोरी ने अपने पिता समेत तीन लोगों पर आरोप लगाए हैं। इसी आधार पर कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी ओर नखासा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। छानबीन में जानकारी सामने आई है कि किशोरी का परिवार मुरादाबाद में रहता है। पहले नखासा थाना क्षेत्र में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें