फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई और पिता ने युवती का गला काटा, मरी हुई जान कर गन्ने के खेत में छोड़कर भागे

विज्ञापन
नसरीन घायलावस्था में बदहवास हालत में बैठी हुई। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल/मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैंधरी में युवती घायलावस्था में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने युवती को तड़पते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना की जानकारी ली। युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसके पिता और भाई ने गला काट कर हत्या करने का प्रयास किया और मरा जान कर छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने सैंधरी ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर युवती के पिता और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे करीब गांव सैंधरी में ग्रामीण अपने खेत पर जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान ग्रामीणों ने गांव के बाहर देवता तालाब किनारे गन्ने के खेत में युवती को घायलावस्था में तड़पता देखा। लहूलुहान देखते ही ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने वाहन से ही उपचार के लिए संभल जिला अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही बयान दर्ज किए। युवती ने अपनी पहचान असमोली थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर-काफूरपुर हाल गुजरात के अहमदाबाद निवासी नसरीन (20) पुत्री इद्दन अब्बासी के रूप में कराई। साथ ही बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पहले अहमदाबाद निवासी युवक से हुई थी।
अब काफी दिनों से पति से विवाद चल रहा था। इसलिए भाई आजम अब्बासी और पिता इद्दन अब्बासी एक महीने पहले अहमदाबाद से मुरादाबाद लेकर आ गए और मुरादाबाद में एक किराए के मकान में रहने लगे। अब पिता और भाई दूसरी शादी कराने के लिए कहने लगे। रविवार की रात दूसरी जगह शादी कराने का हवाला देकर मुरादाबाद से लेकर चले।
विज्ञापन

रात में करीब 9 बजे गांव सैंधरी के जंगल में लेकर पहुंचे और गला दबाने लगे। युवती ने बताया कि गला दबाने के दौरान वह बेहोश हो गई और उसके बाद जब आंख खुली तो गले से खून बह रहा था। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं संभल जिला अस्पताल से मुरादाबाद अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मुरादाबाद से मेरठ रेफर कर दिया है। जहां उपचार चल रहा है।
युवती घायलावस्था में मिली थी। उसने अपने बयान में बताया कि उसके भाई आजम अब्बास और पिता इद्दन अब्बास ने हत्या का प्रयास किया। आरोपी पिता और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती मुरादाबाद का पता नहीं बता पा रही है। जानकारी की जा रही है कि मुरादाबाद में कहां यह लोग रह रहे थे। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। रणवीर सिंह, थानाध्यक्ष असमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें