संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव केवलपुर तिपेड़ा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पीड़ित परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को शाम चार बजे करीब गांव केवलपुर तिपेड़ा निवासी नरेश पाल 40 घर के बाहर बिजली खंभे के नजदीक खड़े थे। इसी दौरान अचानक करंट उतर गया। और ग्रामीण करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने बताया हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीण घर के बाहर नंगे पैर खड़ा था। इसी दौरान करंट उतरा और ग्रामीण बेसुध हो गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।