फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहजोई में छह घंटे तक मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर किसानों का रहा कब्जा

Sat, 06 Jan 2024 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। गन्ना मूल्य और बिजली समेत किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शुक्रवार को कलक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। करीब छह घंटे तक मुरादाबाद-आगरा हाईवे की एक लेन पर किसानों का कब्जा रहा। डीएम के आश्वासन के बाद रात करीब सात बजे भाकियू कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया और हाईवे छोड़ दिया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव व जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाकियू कार्यकर्ता व किसान शुक्रवार सुबह 11 बजे अनाज मंडी से कलक्ट्रेट के लिए जुलूस के रूप में रवाना हुए। आगे-आगे भाकियू पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता पैदल चल रहे थे। जबकि पीछे सैकड़ों ट्रैक्टर, कार व अन्य वाहन थे। करीब दो बजे हजारों की संख्या में किसान नारेबाजी करते हुए मुरादाबाद-आगरा हाईवे स्थित कलक्ट्रेट के गेट पर पहुंचे तो गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें कलक्ट्रेट में प्रवेश नहीं दिया। जिसके बाद भाकियू पदाधिकारी और किसान कलक्ट्रेट के गेट के सामने हाईवे की एक लेन पर ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। प्रदेश प्रमुख महासचिव व जिलाध्यक्ष समेत मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद बाबूराम तोमर आदि पदाधिकारियों ने कहा कि चकबंदी हो या बिजली, किसानों का चौतरफा शोषण हो रहा है। कई बार ज्ञापन व धरना देने के बावजूद किसानों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। छुट्टा पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। किसान रातभर जागकर फसल की रखवाली कर रहे है। इसके बाद भी छुट्टा पशु फसल नष्ट कर रहे हैं। थानों में किसानों की सुनवाई नहीं होती। शाम करीब साढ़े पांच बजे भाकियू पदाधिकारियों को कलक्ट्रेट में बुलाकर डीएम मनीष बंसल और एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने वार्ता की। करीब डेढ़ घंटा चली वार्ता में डीएम ने किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद रात सात बजे किसानों ने धरना स्थगित करते हुए हाईवे छोड़ दिया। इस दौरान मुकेश यादव, प्रवेश यादव, बृजेश यादव, वीरेंद्र सिंह, अमरसिंह राजपूत, मुनेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह यादव, वनवारी सिंह, डॉ. दिनेश व मोहर सिंह यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें