फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, बेटी घायल

Sat, 06 Jan 2024 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बेटी के साथ ससुराल जा रहे जिला बदायूं के गांव सिठौली निवासी किसान सियाराम (45) की बाइक में बनियाठेर के प्रथमा बैंक के पास मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी आरती (9) घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

जिला बदायूं अंतर्गत थाना इस्लामनगर के गांव सिठौली निवासी सियाराम के परिवार में मोरकली के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार की दोपहर सियाराम बेटी आरती के साथ बाइक से अपनी ससुराल बनियाठेर के गांव रसूलपुर कैली जा रहे थे। करीब दो बजे मुरादाबाद-आगरा मार्ग पर बनियाठेर स्थित प्रथमा बैंक के पास सामने से आए तेज रफ्तार मैजिक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सियाराम और उसकी बेटी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्री को सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने सियाराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी बेटी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें