सिंहपुरसानी (संभल)। क्षेत्र के गांव भड़वाड़ा में शुक्रवार को भाकियू शंकर गुट की बैठक हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही अमरोहा में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।
युवा जिलाध्यक्ष कामेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सफाई न होने से गंदगी पसरी है। जलापूर्ति के लिए खोदी गई सड़कों को खुला छोड़ दिया है। उन्होंने सरकार से आवारा गोवंश संरक्षण, ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत, जल जीवन मिशन के द्वारा कराए गए कार्य का सुदृढ़ीकरण जैसे कार्यों को कराए जाने की मांग की। साथ ही 13 अप्रैल को अमरोहा में होने वाली किसान महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। अध्यक्षता होमपाल सिंह ने की। संचालन मिंकू चौधरी ने किया। इस दौरान कुलदीप शर्मा, महिपाल चौधरी, सुरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, खेमपाल सिंह, करणपाल सिंह, होमपाल सिंह, सतवीर सिंह आदि रहे। संवाद