फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के विवाद में चाकूओं से गोद कर किसान की हत्या

विज्ञापन
संभल के गांव भूड़ा बेगमपुर में किसान की हत्या के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। असमोली क्षेत्र के एक गांव में धान के रुपयों की रंजिश में आरोपियों ने चाकूओं से गोदकर किसान की निर्मम हत्या दी। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले किसान की पत्नी और पुत्री को कब्जे में कर लिया था। हत्यारोपियों के जाने के बाद मां-बेटी ने शोर मचाया तो मौके पर लोग जमा हो गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार की देर रात असमोली थाना क्षेत्र के भूड़ा बेगमपुर निवासी नौबत सिंह (55) पुत्र फग्गन सिंह घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। इसी दौरान रायां बुजुर्ग गांव निवासी असलम, लियाकत, बुद्धा, साबिर व एक अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले नौबत सिंह की पत्नी सावित्री व पुत्री को कब्जे में लिया। इसके बाद नौबत सिंह के चेहरे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी।
मृतक किसान की पत्नी सावित्री का कहना है कि एक वर्ष पहले धान के रुपये मांगने को लेकर आरोपियों से विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपियों के साथ मारपीट भी हुई थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि तभी से आरोपी रंजिश मान रहे थे। इसी रंजिश के चलते बुधवार देर रात आरोपी घर में घुस आए और किसान की पत्नी और पुत्री को अपने कब्जे में ले लिया। सिके बाद आरोपियों ने चाकूओं से वार किसान की हत्या कर दी। किसान की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने हत्यारोपी बुद्धा और साबिर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार तीन हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें