थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना का कारण पत्नी के मायके से अपनी ससुराल न आना माना जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
एक गांव निवासी 30 वर्षीय युवक का शव बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आननफानन परिजनों ने शव को नीचे उतारा। सूचना पर किसान की पत्नी भी मायके से ससुराल पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि किसान की ससुराल गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित पड़ोस के गांव में है। पति-पत्नी में विवाद होने पर महिला ने मायके चली गई थी जबकि किसान अपनी पत्नी को मायके से तीन-चार बार बुलाया गया था। महिला अपनी ससुराल नहीं आई। इसी बात से क्षुब्ध होकर किसान ने फंदे पर लटककर जान दे दी। किसान अपने पीछे तीन बच्चे व पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया है।