फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत, पीठ में तार घुसते ही निकलने लगा धुंआ

Wed, 27 Jul 2022 08:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मृतक के बेटे वीरेश की तहरीर पर पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव घोंसली मोहकम में खेत पर रहा किसान टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गया और तार के ऊपर गिरने से मौके ही मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जुनावई थाना क्षेत्र के गांव घोंसली मोहकम निवासी किसान भगवान सिंह (55) बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे खेत पर काम कर रहे बेटों के पास जा रहा था। जल्दी जाने के चक्कर में मेन रास्ते को छोड़कर वह सीधे खेतों के बीच से होकर जाने लगा। जंगल में पड़ोसी किसान ओमपाल उर्फ छोटे के बाजरे के खेत में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटा पड़ा था। टूटे तार का भगवान सिंह ने ध्यान नहीं दिया और करंट की चपेट में आ गया। 

इसके बाद भगवान सिंह पीठ के बल तार के ऊपर ही गिर गया। हाईटेंशन लाइन का तार भगवान सिंह की पीठ में अंदर घुस गया और शरीर से धुआं निकलने लगा। पास में ही खेत में काम कर रहे भगवान के सिंह के बेटे वीरेश व छोटे धुआं उठता देखकर मौके पर दौड़कर पहुंचे। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से लाइनमैन को फोन करके विद्युत आपूर्ति को बंद कराया। 
विज्ञापन


इसके बाद तार के ऊपर से भगवान सिंह को हटाया गया। हाईटेंशन करंट से पीठ का काफी हिस्सा जल चुका था और उनकी मौत हो गई थी। हादसे की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर आ गया। मृतक के बेटे वीरेश की तहरीर पर पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें