फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की चाबी पाकर खिल उठे चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में मंगलवार को पांच सौ लोगों के घर का सपना साकार हो गया। नगर निकायों में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को उनके मकान की चाबी और प्रमाण पत्र दिए गए। इस योजना जिले में अब तक कुल 5548 मकान तैयार हुए हैं। कार्यक्रम में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल भाषण सुना। पात्र लोगों ने मकान की चाबी मिलने पर प्रधानमंत्री के लिए धन्यवाद बोला।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पंचायत सिरसी के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हर्षित रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश में पहले गुंडागर्दी थी।
राशन और बिजली नहीं मिलने से जनता परेशान थी। गरीबों को घर नहीं दिए जा रहे थे। भाजपा सरकार ने लोगों को घर दिए। राशन और बिजली मिल रही है। गुंडागर्दी खत्म हो गई है। केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों के लिए विभिन्न योजना लाई है। इससे गरीबों की स्थिति में सुधार हुआ है।
पूर्व चेयरमैन चौधरी वसीम खां, अधिशासी अधिकारी पृथ्वी राज यादव, आदित्यवीर रस्तोगी आदि ने लाभार्थी अंसार फात्मा, परवीन, प्रभा, राकेश, गंगा राम को आवास की चाबी और प्रमाण पत्र सौंपे। फिरोज हैदर, मुंसफ रजा, मोहम्मद कासिद, मोहम्मद इरफान, कुमारी वंदना, रईस अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें