संभल। सिरसी में सय्यद जमालुउद्दीन उर्फ दादा मखदूम साहब के उर्स मेले हुजूम में सोमवार को राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों ने दम दिखाया।
प्रतियोगिता में सबसे पहली कुश्ती जावेद गनी जम्मू और सुहेल दिल्ली के बीच हुई। जिसमें जावेद गनी ने विजय प्राप्त की। दूसरी कुश्ती अजमेर से आए रिजवान बाबा और दिल्ली से आए अनुज के बीच हुई। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। तीसरी कुश्ती दिल्ली के भीष्म और सिरसी के गुलाब पहलवान के बीच हुई। गुलाब ने तीन मिनट में ही भीष्म को चित करके विजय प्राप्त की। चौथी कुश्ती झारखंड के नकाबपोश पहलवान मोनू और जम्मू के जावेद गनी के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। अंतिम मुकाबला विक्की अंबाला और सोनू बदायूं के बीच हुआ। वह भी बराबरी पर छूटा। इस मौके पर कुलदीप चाहल, मेला प्रबंधक चौधरी मोहम्मद उरूज आलम, हाजी खुर्शीद, चौधरी फैजान, आरिफ, बब्बन रिजवी, बुलंद अब्बास, नईम कुरैशी, चौधरी सीरत, माहिर रजा, चौधरी हैदर अली, मोहम्मद कोनेन जैदी आदि रहे।