फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने मेला कमेटी के साथ किया रथयात्रा मार्ग का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेला गणेश चौथ का शुभारंभ 29 अगस्त को होगा। 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर शहर में भगवान गजानन की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मेला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने रथयात्रा मार्ग का भ्रमण किया। मार्ग पर जो भी समस्याएं मिलीं उन्हेें दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

मेला परिषद के पदाधिकारी सोमवार सुबह नगर पालिका ईओ विजय कुमार से मिलने पहुंचे। उन्होंने रथयात्रा मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की। इस पर मेला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ईओ ने रथयात्रा मार्ग का भ्रमण किया। इस दौरान जिन स्थानों पर मार्ग में गड्ढे व सड़क क्षतिग्रस्त मिले उन्हे शीघ्र ही दुरुस्त कराने की बात कही। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने मेला ग्राउंड की साफ-सफाई पालिका कर्मचारियों से कराने की मांग की। इस अवसर पर मनोज कुमार, ललित किशोर, रविंद्र कुमार, हरिगोपाल, प्रजीत लालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें