फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर भाजपाइयों में फिर घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली की भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ उनकी ही पार्टी के क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद इस कुर्सी पर कब्जेदारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता एक बार फिर आमने-सामने हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष हाईकमान के निर्देश के आधार पर ही समर्थन देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जुलाई 2021 में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान असमोली में भाजपा के दो खेमे थे। एक खेमा ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी के पति प्रभाकर चौधरी का और दूसरा क्षेत्र पंचायत सदस्य 57 नेकपुर मुख्त्यारपुर के अनुज कुमार का था। दोनों ही प्रत्याशी भाजपा का झंडा उठाकर चुनावी मैदान में थे। इससे किसी को भाजपाई को एतराज भी नहीं था, क्योंकि दोनों ही प्रत्याशी भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र में जाने जाते हैं। जिले के कुछ पदाधिकारी भी इन दोनों खेमे में अपनी अपनी ताकत लगा रहे थे। इसी आधार पर चुनाव संपन्न हुआ था। प्रभाकर चौधरी की पत्नी ने ब्लॉक प्रमुख पद हासिल किया था। सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज कुमार ने बहजोई स्थित कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी मनीष बंसल को पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव लाने का दावा किया है। उन्होंने प्रस्ताव के समर्थन में 90 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ पत्र भी दिए गए हैं जबकि असमोली ब्लॉक में 123 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।
अनुज कुमार और ब्लॉक प्रमुख पति प्रभाकर चौधरी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। अभी अविश्वास प्रस्ताव की बात मेरी जानकारी में नहीं है। हाईकमान से जो दिशा-निर्देश मिलेंगे। उसके आधार पर समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन

ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिलाध्यक्ष, भाजपा, संभल
वर्षों से मैं भाजपा कार्यकर्ता हूं, चुनाव भी भाजपा के समर्थन में लड़ा था लेकिन कुछ लोग खिलाफ थे इसलिए मुझे कामयाबी नहीं मिली। अब क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सहमति पर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। जिलाधिकारी ने स्वीकार भी कर लिया है, जल्द ही नतीजा सामने आएगा।
अनुज कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य, नेकपुर अख्त्यारपुर, असमोली ब्लॉक क्षेत्र
मैं वर्षों से भाजपा का कार्यकर्ता हूं। भाजपा के ही समर्थन से मेरी पत्नी ब्लॉक प्रमुख बनी हैं। अब यह जो अविश्वास प्रस्ताव की बात कही जा रही है यह पूरी तरह गलत है। पार्टी का समर्थन मुझे मिला हुआ है।
विज्ञापन

प्रभाकर चौधरी, ब्लॉक प्रमुख पति, असमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें