फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस जोड़े की सगाई संपन्न: संभल में सादगी से हुआ समारोह, जमकर थिरके; अब बाड़मेर में होंगे शादी के कार्यक्रम

Thu, 26 Mar 2026 10:46 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा की सगाई बबराला स्थित यारा फर्टिलाइजर परिसर में संपन्न हुई।  शादी के अन्य आयोजन राजस्थान के बाड़मेर में 27 मार्च को हल्दी-संगीत के साथ होंगे।

विज्ञापन
आईपीएस जोड़े की सगाई संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जिले के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा की सगाई बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई है। इस कार्यक्रम में दोनों आईपीएस जोड़े के परिवार के सदस्य व कई अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम देररात तक आयोजित किया गया।

विज्ञापन



सगाई का कार्यक्रम संभल के बबराला स्थिति यारा फर्टिलाइजर परिसर में आयोजित किया गया। सुबह से ही कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। देररात में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इन आईपीएस जोड़े की शादी के अन्य कार्यक्रम राजस्थान में आयोजित होंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले में हल्दी-संगीत सेरेमनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 मार्च को शादी और 30 मार्च को जोधपुर में रिसेप्शन है। इस कार्यक्रम में भी पुलिस-प्रशासन के साथ राजनीतिक हस्तियां शामिल होने की उम्मीद है। मालूम हो इन दिनों इस आईपीएस जोड़ी की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अब सगाई के कार्यक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर छा गई है। जिसमें एसपी काला चश्मा लगाकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें