फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: असालतपुर जारई में लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में दबिश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। शहर से सटे गांव असालतपुर जारई में सोमवार की रात एक मकान पर धावा बोलकर बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर 5.60 लाख की लूट की। ग्रामीणों ने भागते समय एक बदमाश को मौके से दबोच लिया। भागे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। बुधवार को एएसपी ने मौका मुआयना क पीड़ित परिवार से जानकारी ली।
विज्ञापन

असालतपुर जारई के रहने वाले हरपाल सोमवार की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे चार बदमाश सीढ़ी के सहारे घर में घुस गए और बरामदे में चारपाई पर सो रहे हरपाल को तमंचे कब्जे में ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने दंपती व बच्चों को कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया और संदूक में रखे जेवर व 60 हजार की नकदी निकाल ली। हरपाल की पत्नी आशा के कानों से कुंडल व पाजेब निकलवा लीं।
टायलेट का बहाना कर कमरे से बाहर निकली आशा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जाग गए। यह देख तीन बदमाश तो सीढ़ी के से नीचे उतर गए, लेकिन चौथा बदमाश दीवार पर चढ़कर मकान की पास में कूद गया। करीब 12 फीट ऊंची दीवार से कूदा बदमाश नीचे पशु को बांधने के लिए गाढ़े गए खूंटे पर गिरकर घायल हो गया। वह भाग नहीं सका और गांव के लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में अपने तीनों साथियों के नाम पते बता दिए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं हैं। कई स्थानों पर दबिश भी दी गई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके हैं। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए घायल बदमाश दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी नफीस से अभी पूछताछ जारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें