संभल में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
- फोटो : संभल
संभल। प्रशासन और पालिका की टीम ने मंगलवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कई जगह टीम को व्यापारियों व अन्य लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। ईओ से नोकझोंक हुई। हालांकि चेतावनी के बाद दुकानदार शांत हो गए।
संभल नगर पालिका टीम ने मंगलवार को अस्पताल चौराहे से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की। टीम ने दुकानों के मूल आकार से ज्यादा कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कच्चे और पक्के अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। कई दुकानदार पालिका टीम के सामने विनती करते नजर आए। लेकिन तय दिशा-निर्देशों के तहत सभी अवैध अतिक्रमण हटा दिए गए। शंकर चौराहे पर दुकानदारों के आगे हुए अतिक्रमण हटाने के लिए टीम को सख्ती बरतनी पड़ी। क्योंकि कई लोग नोकझोंक पर उतारू हो गए थे। हालांकि, इस दौरान कई दुकानदार ऐसे भी मिले, जिन्होंने खुद ही नाले से अंदर निर्माण कार्य कराया है। ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान अभी जारी रहेगा।